ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20210920 005005 फ़ेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम रहे इसलिए बंद ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म छह घंटे से अधिक समय तक के लिए पूरी दुनिया में बंद रहे, जिसके बाद पूरी दुनिया में अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दुनियाभर में अचानक काम करना बंद कर दिया था। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई थी। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के भारत समेत पूरी दुनिया में अरबों यूजर हैं। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। आउटेज के बाद से फेसबुक के शेयर 6% तक गिर गए।

मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के वैश्विक आउटेज पर बोलें

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने सभी तीन प्लेटफॉर्म- फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के स्थायी वैश्विक आउटेज के बारे में चुप्पी तोड़ी है क्योंकि उन्होंने 5 अक्टूबर को कहा था कि सेवाएं “अब ऑनलाइन वापस आ रही हैं”। इसके अलावा, सीईओ ने कहा, “आज व्यवधान के लिए खेद है – मुझे पता है कि आप उन लोगों से जुड़े रहने के लिए हमारी सेवाओं पर कितना भरोसा करते हैं जिनकी आप परवाह करते हैं।”

हजारों यूजर्स ने की शिकायत
आउटेज की यह समस्या कई घंटे बीतने के बाद भी बनी रही। लोग न मैसेज भेज पा रहे थे और न ही रिसीव कर पा रहे थे। कंपनी के सर्वर डाउन होने की वजह से ये दिक्कत आई थी। आउटेज ट्रेकिंग कंपनी Downdetector.com के मुताबिक, 80 हजार यूजर्स ने वॉट्सऐप और 50 हजार से ज्यादा ने फेसबुक से शिकायत दर्ज कराई।

फेसबुक और वॉटसऐप ने दी सफाई फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम तीनों पर मालिकाना हक फेसबुक का है। सर्विस ठप होने के बाद फेसबुक ने कहा है कि कुछ लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।


Share This News