





Thar पोस्ट, राजस्थान। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के 72वें जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद व अनवर अजमेरी ने जयपुर स्थित आवास पर डॉ. कल्ला से मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने गत तीन वर्षों में उर्जा व पेयजल के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसे राजस्थान की जनता हमेशा याद रखेगी। उन्होंने डॉ. कल्ला के दिर्घायु होने और स्वस्थ रहने की कामना की।





प्रेस विज्ञप्ति
राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ बी डी कल्ला के जन्मदिन पर शिक्षा की जागृति को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने जरूरतमंद बच्चों को सामग्री वितरण की।
बीकानेर, आज शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी बी ब्लॉक पश्चिम विधानसभा के अध्य्क्ष सुमित कोचर ने राजस्थान सरकार के भूजल, कला साहित्य मंत्री डॉ बी डी कल्ला के जन्मदिन पर शहर ने जरूरतमन्द बच्चों को शिक्षा की जागृति को लेकर सामग्री वितरण की। आयोजन में मौजूद शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चोधरी ने बताया कि मंत्री जी के जन्मदिन पर तुलसी सर्किल के पास गायों को गुड़ व हराचारा खिलाया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचना प्रधोगिक विभाग) सदस्य व जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा ने कहा कि आज है समाज मे शिक्षा की जागृति बहुत जरूरी है और जीवन के निर्माण में शिक्षा का अमूल्य योगदान है। आज के आयोजन में ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर, सचिव मनोज चोधरी, कांग्रेस प्रदेश सदस्य(सु.प्रो.वी.) जयदीपसिंह जावा, राजस्थान कांग्रेस आईटी सेल के विधानसभा कॉर्डिनेटर चित्रेश गहलोत, सहसंयोजक सुमित जोशी, सेवादल के हंसराज बिश्नोई,पारस कोचर, बिश्नाराम गोदारा, वैभव मनोत, कार्तिक कोचर, सुकान्त व्यास, आदेश जेन, मेघराज तँवर सहित अन्य शामिल रहे।
