ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210725 232810 22 जोधपुर डिस्कॉम के एसई को कलेक्टर की अनुशंषा पर किया सस्पेंड Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जोधपुर डिस्कॉम के ग्रामीण एसई अशोक गोयल को कलेक्टर की अनुशंसा पर सस्पेंड किया है। गोयल के पास 3 महीने से बीकानेर चीफ इंजीनियर का भी कार्यभार था। बीकानेर से हटाकर जोनल हैडक्वार्टर बाड़मेर में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में जोधपुर डिस्कॉम के एमडी अविनाश सिंघवी ने आदेश जारी किए हैं।एसई गोयल पर काम में लापरवाही सहित बिजली संबंधी प्रकरणों का समय पर निस्तारण नहीं करने के मामलों की शिकायतें मिलने पर कलेक्टर नमित मेहता ने इन्हें यहां से बदलने की अनुशंसा जोधपुर डिस्कॉम के चेयरमैन व एमडी से की थी। वहीँ ग्रामीण एसई अशोक गोयल का कहना है कि शनिवार को धीरदान गांव में हुए हादसे के मामले में उन पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलवाने की बात हो चुकी है। अवकाश के दिन इस तरह के आदेश समझ से परे हैं। यह पहला प्रकरण है, जिसमें बिना किसी जांच के जिला स्तरीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


Share This News