Thar पोस्ट, बीकानेर-जयपुर। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को बीकानेर में ज्ञापन सौंपे गए। अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ। पूर्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी जनार्दन कल्ला, अनिल कल्ला, महेंद्र कल्ला, हनुमान व्यास आदि ने धारीवाल का स्वागत किया। भाजपा ने बीकानेर की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण और विकास से सम्बंधित प्रमुख मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन के साथ मंत्री धारीवाल को दिया ज्ञापन। राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन के साथ मंत्री को दिखाए काले झंडे।बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं यात्री सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मित्तल ने स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को बीकानेर की ज्वलन्त समस्याओं से अवगत करवाते हुए बीकानेर में हवाई सेवा विस्तार हेतु कोटा की तर्ज पर राज्य सरकार से अनुशंषा कर निशुल्क भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की और बताया कि वर्तमान व्यवस्थाओं को देखते हुए बीकानेर से कोलकात्ता, गुवाहटी, बेंगलूरू व मुंबई जैसे महानगरों के लिए हवाई सेवाओं की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है क्योंकि बीकानेर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने व्यापार के सिलसिले में मुंबई, कोलकात्ता, गुवाहटी व बेंगलुरु आना- जाना रहता है । बीकानेर को महानगरों से हवाई सेवा से जोड़ने के लिए नाल एयरपोर्ट से सटती 58.18 हेक्टेयर भूमि एयरपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा आधारभूत सरंचनाओं हेतु निशुल्क चाही गई है । इस हेतु मुख्यमंत्री महोदय से कोटा की तर्ज पर उक्त भूमि एयरपोर्ट ऑथोरिटी को निशुल्क दिलवाने हेतु अनुशंषा करें ताकि महानगरों से एयर कनेक्टिविटी हो जाने से बीकानेर का नाम भी देश के मानचित्र में शामिल हो जाएगा और इससे पूरे सम्भाग के उद्योग, व्यापार, पर्यटन को बढावा मिलेगा | साथ ही कोटगेट रेल्वे फाटक का स्थायी समाधान निकालने बाबत मांग करते हुए बताया कि वर्तमान में बीकानेर का रेल्वे फाटक बीकानेर के ट्रेफिक के लिए नासूर बना हुआ है जिसका खामियाजा पूरा बीकानेर शहर भुगत रहा है | पिछले लंबे समय से इस समस्या समाधान हेतु कभी एलिवेटेड रोड़ तो कभी बाईपास जैसे विकल्प तलाशे जा रहे हैं लेकिन इन विकल्पों को अभी तक मूर्त रूप नहीं दिया जा रहा है | रेल्वे फाटकों के बंद होने से यातायात प्रभावित होता है और गाड़ियों से निकलने वाले धुंए से एलर्जी एवं अन्य स्वसन सम्बन्धी रोगी बढ़ रहे हैं | जिला प्रशासन बीकानेर ने सांखला रेल फाटक के पास अंडरपास का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाया हुआ है उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इस प्रस्ताव को राज्य सरकार से स्वीकृति प्रदान कर किर्यान्वित करें या बीकानेर ईस्ट स्टेशन से जामसर तक रेल बाईपास बना दिया जाए ताकि इस समस्या का समाधान करने हेतु राज्य सरकार कोई भी विकल्प अपनाएं । एवं मरूधरा नगर एवं रानीबाजार औधोगिक क्षेत्र को जोड़ने वाले रेल फाटक पर अंडर-ब्रिज बनवाया जाए क्योंकि यह रेल फाटक जो कि ज्यादातर बंद रहता है और फाटक बंद होने की वजह से इस मार्ग पर काफी लम्बा जाम भी लग जाता है जिससे इस फाटक को पार करने में काफी लम्बा समय लग जाता है ।
प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 की संभाग स्तरीय कार्यशाला
आवासीय के साथ ही व्यावसायिक पट्टे भी देगी सरकार
प्रदेश में 10 लाख पट्टे देगी राज्य सरकार- स्वायत्त शासन मंत्रीस्वायत्त शासन मंत्री शान्ति धारीवाल ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर से आरंभ हो रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के तहत स्थानीय निकाय क्षेत्रों में 10 लाख पट्टे देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे प्रयास कर रहा है कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में 20 लाख पट्टे जारी हो सके।
स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल शनिवार को रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारी के संबंध में संभाग स्तरीय नगर निकाय एवं नगर विकास न्यास की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि आवासीय के साथ ही व्यावसायिक पट्टे भी दिए जाएंगे जो अलग – अलग रग के होंगे। धारीवाल कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा है कि शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र व्यक्ति के पास अपने मकान का पट्टा हो।
उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों द्वारा अभियान के संबंध में शहरी क्षेत्र का सर्वे कराया जाए तथा एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरी क्षेत्रों को जोनल प्लान बनाकर काम किया जाए। उन्होंने प्रशासन से ये सुनिश्चित करने को कहा कि उचित दस्तावेजों के साथ आवेदन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पट्टा बने।


’स्वायत्त शासन मंत्री ने नगर विकास न्यास की आवासीय योजना आनंदम ग्रीन्स का किया वर्चुअल शुभारंभ’
बीकानेर, 31 जुलाई। स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने शनिवार को नगर विकास न्यास की ‘आन्दम् ग्रीन्स’ आवासीय योजना का वर्चुअल शुभारम्भ किया।
योजना के बारे में बताते हुए धारीवाल ने कहा कि इस योजना में 60, 40 व 30 फुट चौड़ी सड़कें एवं एक पार्क बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त यहां 7 एग्रो इण्डस्ट्रियल वेयर हाऊस भूखण्ड, 137 आवासीय भूखण्ड, 28 व्यावसायिक भूखण्ड तथा 20 भूखण्ड दुकानों के लिए उपलब्ध होंगे, जिनसे नगर विकास न्यास को राजस्व प्राप्त हो सकेगा।
इस अवसर पर धारीवाल ने बताया कि बीकानेर में 10.14 करोड़ रुपए राशि की लागत से पूगल रोड से वाया सब्जी मण्डी व वूलन मण्डी रोड तक आरओबी बनाया जाएगा तथा 18.72 करोड़ रुपए राशि की लागत से म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक रोड वाईडनिंग, स्ट्रेंथनिंग एवं ड्रेनेज का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में 28 करोड़ रुपए की लागत से सड़क, नाला-नाली, श्मशान-कब्रिस्तान के विकास कार्य कराये जा रहे है।
स्वायत्त शासन मंत्री ने बताया कि बीकानेर में अमृत योजना के तहत 113.58 करोड़ रुपए व्यय कर 134.08 कि.मी.सीवर लाईन डाली गयी है, जिससे 11 हजार 506 परिवार लाभान्वित होंगे। सीवर निस्तारण के लिए एक 20 एम.एल.डी. क्षमता का एस.टी.पी. , एक पम्पिंग स्टेशन निर्माण, दो एस.टी.पी. का अपग्रेडेशन किया गया है। इससे लगभग 75 हजार जनसंख्या लाभान्वित होगी। ग्रीन स्पेस योजना में 1.77 करोड़ रूपये व्यय कर 6 उद्यानों में विकास कार्य किए गए हैं। वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला जयपुर से जुडे़ । उन्होंने स्वायत्त शासन मंत्री को बीकानेर शहर की विभिन्न जनसमस्याआंे से अवगत करवाते हुए कहा कि आप बीकानेर आएं है, आप से इस शहर को काफी उम्मीदे है। उन्होंने रेलवे सांखला फाटक और रानीबाजार रेलवे फाटक पर अण्डर ब्रिज बनाने पर जोर दिया।
धारीवाल ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, इंदिरा रसोई योजना, मुख्यमंत्री इंदिरा रसोई योजना, नगर विकास न्यास, नगर निगम, आरयूआईडीपी व कोरोना काल में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के सलाहकार डॉ जी.एस. सन्धू, स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव श्री भवानी सिंह देथा, जिला कलक्टर नमित मेहता, निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव दीपक नंदी, निगम आयुक्त एएच गौरी, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित आदि मौजूद रहे।
’64 हजार घरों को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य’
शहर के 64 हजार घरों को सीवरेज सिस्टम से जोड़ा जाएगा। जिससे सीवरेज सुविधा 31 प्रतिशत से बढ़कर 71 प्रतिशत हो जाएगी। इनमें आरयूआईडीपी 41 हजार सीवर कनेक्शन, नगर निगम 12 हजार एवं नगर विकास न्यास 11 हजार कनेक्शन कराएगा। वर्तमान में 5 हजार घर सीवरेज सुविधा से जुड़े हैं। अब 1 लाख 14 हजार घर सीवरेज सुविधा से जुड़ जाएंगे। सुजानदेसर में चांदमल के बाग में जलभराव की समस्या को आरयूआईडीपी द्वारा हल किया जाएगा। आरयूआईडीपी के द्वारा चांदमल बाग के वर्षा जल निकालने हेतु पंपिंग स्टेशन तथा बद्री भैरू नाले के साथ-साथ सीवरेज डालने का कार्य भी आरयूआईडीपी के द्वारा किया जाएगा। इस कार्य पर 16.30 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रानी बाजार क्षेत्र में अंबेडकर सर्किल के पास स्थित रेलवे फाटक पर 6 करोड की लागत से रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण नगर विकास न्यास द्वारा करवाया जाएगा। इसके लिए नगर विकास न्यास द्वारा निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
’नवीन आवासीय योजना का संक्षिप्त विवरण’ बीछवाल के खसरा नंबर 55 तादादी 901 हैक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेख में नगर विकास न्यास के नाम दर्ज हैं। जिसका न्यास स्तर से तकनीकी सर्वेक्षण करने के उपरांत 4.8161 हेक्टेयर भूमि का मास्टर प्लान ले-आउट तैयार कर वरिष्ठ नगर नियोजन कार्यालय में अनुमोदन करवाया गया है। तत्पश्चात स्थानीय स्तरीय ले-आउट प्लान समिति के अनुमोदित करने के बाद नगर सुधार अधिनियम 1959 की धारा 32(1) में अधिसूचित करने के लिए प्रकरण राज्य सरकार को भिजवाया गया। नगरीय विकास विभाग द्वारा 7 जुलाई से उक्त योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं।