ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210725 232810 25 शहर भाजपा विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री धारीवाल को देगी ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा शनिवार को नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के बीकानेर प्रवास के दौरान शहर के विकास से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण और अन्य प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा ।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार बीकानेर शहर में पूर्व में प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान जारी किए गए पट्टों से संबंधित समस्याओं का भी अभी तक निराकरण नहीं कर पाई है और जायज रूप से बने हुए पट्टों के लिए भी आमजन को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।

उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा दिए जाने वाले ज्ञापन में पूर्व में अभियान के दौरान जायज रूप से बने हुए पट्टों से सम्बंधित समस्याओं का शीघ्र हल करने, नए पट्टे जारी करने की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतने, कोटगेट रेल्वे फाटक की समस्या को अतिशीघ्र हल करवाने, हवाई अड्डे के विस्तार के लिए कोटा की भांति निशुल्क भूमि उपलब्ध करवाने, रेल्वे अंडर ब्रिजों के निर्माण तथा शहर के विकास से सम्बंधित अन्य मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से मंत्री धारीवाल को ज्ञापन प्रस्तुत कर इनके उचित हल की मांग की जाएगी ।


Share This News