ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210725 232810 16 पुलिस चौकी के लिए नए पद मंजूर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राज्य सरकार की बजट घोषणा की क्रियान्विति में जामसर थाना क्षेत्र के नूरसर गांव में नई पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए विभिन्न नवीन पदों एवं संसाधनों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बताया कि नूरसर में नवसृजित पुलिस चौकी के लिए एक उपनिरीक्षक और 6 कानिस्टेबल के पद स्वीकृत किए गए हैं। नवसृजित पुलिस चौकी नूरसर को 1 अगस्त से विधिवत तरीके से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस बल के पदस्थापन के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नवसृजित पुलिस चौकी के लिए आवश्यक संसाधनों की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है।


Share This News