ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210725 232810 17 महिलाओं के पति चोर! भड़के कार्यकर्ता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। पार्षद पति मघाराम भाटी की मौत मामले में बिजली कंपनी का विरोध करने गए प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं के पतियों को कंपनी अधिकारी द्वारा चोर बताने का मामले ने आज तूल पकड़ा। जानकारी के अनुसार कंपनी के अधिकारी अर्पण दत्ता ने महिलाओं के पतियों को चोर करार दिया है। पार्षद पति की मौत मामले में भाजपा गंगाशहर मंडल व गोपेश्वर मंडल के नेतृत्व में भीनासर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में आज विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यालय के बाहर सड़क पर धरने पर भी बैठे। कंपनी के अधिकारी अर्पण दत्ता, संजय झा व मुरलीधर किराडू मौके पर पहुंचे। भाजपा पार्षद व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के अनुसार कंपनी अधिकारियों से वार्ता चल रही थी। इस दौरान विजिलेंस टीम द्वारा रेड करने का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर छाजेड़ ने शिकायत की कि विजिलेंस टीम दोपहर के वक्त घरों में पहुंचती है। इस वक्त महिलाएं घर पर अकेली होती है। ऐसे में रेड का समय सुबह रखा जाए। छाजेड़ के अनुसार अर्पण दत्ता ने बौखलाहट में उनका अपमान कर दिया। कहा कि अपने पतियों को बोलो की चोरी ही ना करें, विजिलेंस टीम नहीं आएगी। दत्ता के बयान से माहौल गरमा गया। बीजेपी जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह सहित सभी भाजपाईयों ने इस बात का विरोध जताया तथा माफी मंगवाने पर अड़ गए। मामला बिगड़ता देख दत्ता ने माफी मांग ली। 
गंगाशहर मंडल महामंत्री शिखरचंद डागा ने कहा कि कंपनी बौखला गई है। दत्ता ने पतियों को चोर बताकर सभी महिलाओं का अपमान किया है। एक तरफ दिवंगत मघाराम भाटी को न्याय नहीं दिया जा रहा, दूसरी तरफ महिलाओं का अपमान किया जा रहा है।


Share This News