ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210729 WA0090 बीकानेर में चलेगी सिटी बसें! सिटी बस सेवा के संबंध में कमेटी गठित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर में सिटी बसें चलाने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में बीकानेर शहर में पुनः सिटी बस संचालन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला कलक्टर मेहता ने बीकानेर शहर में पूर्व में शुरू की गई सिटी बस की सेवाओं के बंद होने के बारे में फीड बैक लिया और नए सिरे से सिटी बस प्रारंभ किए जाने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीकानेर शहर में सिटी बस के संबंध में रूट चार्ट बनाने और बसों की संख्या आदि के बारे में जिला परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में नगर विकास न्यास, नगर निगम के प्रतिनिधि तथा यातायात निरीक्षक को शामिल किया गया है। कमेटी अपनी रिपोर्ट आगामी सात दिनों में देगी, जिसके आधार पर निर्णय लिया जायेगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरूण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त् ए.एच.गौरी, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा, जिला परिवहन अधिकारी जे.के.माथुर, सीएडी के मुख्य लेखाधिकारी संजय धवन उपस्थित थे। बीकानेर में सिटी बसें चलाने की योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है।


Share This News