ताजा खबरे
SAVE 20261105 212317 scaled विधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। 68 लाख रुपए की लागत से बनेगी 450 मीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी सड़क, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

बीकानेर। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2026-27 के तहत नयाशहर पुलिस थाने के पीछे से ब्रह्म बगीची होते हुए उष्ट्र वाहिनी मंदिर तक स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण गुरुवार को बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया।

इस सड़क का निर्माण 68 लाख रुपए की लागत से करवाया जाएगा। सड़क की लंबाई 450 मीटर तथा चौड़ाई 7 मीटर होगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा सड़क से जुड़े क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक व्यास ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करवाने और कार्य के दौरान आमजन को होने वाली असुविधा का ध्यान रखने को कहा।

इस दौरान अधिशासी अभियंता श्री कमल खत्री, पूर्व पार्षद श्री नरेश जोशी, पार्षद श्री प्रकाश व्यास, श्री दीपक व्यास, सुश्री अपर्णा आचार्य, श्री दिनेश चौहान, श्री दीनदयाल स्वामी, श्री जयप्रकाश पारीक, श्री बंशीलाल व्यास एवं श्री नवरत्न ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Share This News