ताजा खबरे
SAVE 20261105 203132 कांग्रेस राजस्थान पर्यवेक्षक अजय शर्मा की प्रेस वार्ता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के राजस्थान पर्यवेक्षक अजय शर्मा ने गुरुवार को रानी बाजार स्थित बीकानेर देहात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक गांधी अंग्रेजों से लड़े थे, दूसरा गांधी चोरों से लड़ रहा है। शर्मा ने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ा सवाल जनता के वोट के अधिकार को सुरक्षित रखने का है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी रणनीतियों के माध्यम से मतदाता सूचियों में बदलाव कर आम नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है।

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि देश की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने वाले कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर जनता का विश्वास कायम रहना बेहद जरूरी है। अजय शर्मा ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने व सता प्राप्त करने के बाद और चुनाव संपन्न होने के बाद उन्हीं नामों को दोबारा जोड़ने संबंधी आदेश जारी होने की शिकायतें सामने आती हैं। इस प्रकार की परिस्थितियां निर्वाचन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के फॉर्म संख्या 06 में किए गए बदलावों पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ने की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। कांग्रेस पार्टी वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के माध्यम से देशभर में बूथ से लेकर उपर तक मतदाताओं को जागरूक करेगी और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपनी मतदाता सूची में नाम की जांच करने और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर नियमानुसार शिकायत दर्ज करवाने की अपील की। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय कानून मंत्री स्वयं लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाल कर देशभर में अभियान शुरूआत कर रहे हैं, तो जाहिर है कि लोकतंत्र खतरे में हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, एआईसीसी प्रोफेशनल कांग्रेस के कॉडिनेटर रोहित जून, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, बीड़ी कल्ला, महापौर अनिल कल्ला, लूणकरनसर पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आदि मौजूद रहें।

अजय शर्मा ने दोपहर 12ः30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी शहर व देहात की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया जिसमें उन्होंने कहा कि एक गांधी अंग्रेजों से लड़े थे, दूसरा गांधी चोरों से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि देश का प्रत्येक नागरिक जागरूक बने और अपनी मतदाता सूची में नाम की जांच करे। विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों को अपने मतदान के अधिकार के प्रति सजग रहना होगा। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से हटाया गया है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज करवाए।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।

शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि भाजपा सरकार को यह समझना होगा कि सत्ता जनता के समर्थन से मिलती है और जनता ही लोकतंत्र की असली मालिक है। किसी भी सरकार से सवाल पूछना नागरिकों का अधिकार है। मतदाता सूची में बदलाव, नए मतदाताओं के पंजीकरण और वोट काटे जाने की शिकायतों पर सरकार और निर्वाचन आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। लोकतंत्र किसी एक राजनीतिक दल की जागीर नहीं है। संविधान ने प्रत्येक पात्र नागरिक को समान मतदान का अधिकार दिया है और इस अधिकार की रक्षा करना सरकार एवं निर्वाचन व्यवस्था की जिम्मेदारी है।

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस बैठक को रोहित जून, यशपाल गहलोत, श्रीकृष्ण गोदारा, गजेन्द्र सिंह सांखला, जियाउर रहमान, मकसूद अहमद, हनुमान चौधरी, शशिकला राठौड़, डॉ. प्रीति मेघवाल, आनंदसिंह सोढ़ा, जाकिर नागौरी, राजेश गोदारा, रामदयाल बेनिवाल, अनील व्यास, इत्यादि ने भी सम्बोधित किया।

मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर चम्पालाल बारूपाल, करणीसिंह राजपुरोहित, एड. मनीष गौड़, धनसुख आचार्य, वन्दना गुप्ता, बेनजीर बानो, नितिन वत्सस, अता हुसैन कादरी, सुनीता गौड़, जाकिर नागौरी, मो. शरीफ सैयद (शेरू शाह), शलीना खान, शर्मिला पंचारिया, आशा देवी स्वामी, लक्ष्मी गुप्ता, पार्षद मदन सियाग, रामदेव कड़ेला, देवाराम पन्नू, भीखाराम मेघवाल, कन्हैयालाल जोशी, अमरीक सिंह, बृजलाल गोदारा, मनोजकुमार मूण्ड, पूनम चन्द भाम्भू, शान्ति लाल सेठिया, पन्नालाल मेघवाल, अहमद अली भाटी, याकूब अली कल्लर, नसीम अहमद, नन्दलाल जावा, हरी प्रकाश वाल्मीकि, अनिल सिमोता, खेमराज, राजेश सियोता, सीए हेमन्त बोहरा, विकास बोहरा, मुकेश जोशी, जयदीप सिंह जावा, नरेन्द्रसिंह सोढ़ा, मनोज नागल, अनिल व्यास, सुखदेव नाथ, योगेश गहलोत, रवि जनागल, प्रदीप भाटी, रामस्वरूप गिरी, गोपी, हनीफ, मूलचन्द गुर्जर, अभिषेक सिंह शेखावत, प्रेम प्रकाश खत्री, डीसी गहलोत, रामसिंह मेघवाल, पार्वती, मोहम्मद ईस्माईल खिलजी, नरेश नायक, मुकेश नायक, ओमप्रकाश नायक, हैदर अली, सुशील सुथार, नरेन्द्र जीनगर, स्वरूपचन्द गहलोत, विनय कुमार आचार्य, प्रेम कुमार दैया, तीजा देवी, बाबुलाल, रामनाथ आचार्य, अकरम अली, ब्रजरतन पंचारिया, दिनेश मीणा, नवीन जागींड़, भगवान सिंह, बिरजाराम भील, अरविन्द सिंह, अर्जून सियाग, राजेश गोदारा, एड़ अरविन्द कुमार चालिया, डूंगरमल प्रजापत, गणपत प्रजापत, मनोज चौधरी, सुभाष स्वामी, जितेन्द्र सिंह जोधा, ओम जनागल, पवन कुमार, गोरधन डूडी, सलमान खान, मूलचन्द कडे़ला, शिव कुमार, अश्वनी मिढ़ा, सानु भुट्टा पार्षद, पूनमचन्द हटिला पार्षद, मनोहर चांवरिया, जयकिशन पूरोहित, कमल गोयल, तेजकुमार हर्ष, गोपीराम, संजयदयाल पुरोहित, हनुमान व्यास, सरूप गिरी, हरिकिशन पंवार, संजीव राव, गौरीशंकर गहलोत, लक्ष्मणराम सांखला, लक्ष्मीनारायण पंवार, किशोर पंवार, अशोक कुमार लीलड़, अभिषेक मेघवाल, पूनमराम, राजेश जाजड़ा, विजयसिंह शेखावत, हजारीमल देवड़ा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।


Share This News