








Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर मूल के सूरत के कपड़ा व्यवसायी रामस्वरूप मूंड की मीडिया पर जबरदस्त सराहना हो रही है। हर कोई कह रहा है “सेठ हो तो ऐसा” मूल रूप से बीकानेर के निवासी रामस्वरूप मूंड ने इस दिवाली अपनी दरियादिली का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए अपने 50 कर्मचारियों को 88 – 88 हजार रुपये का नकद बोनस और विशेष उपहार दिए है। मूंड से प्रत्येक कर्मचारी 500, 200, 100, 50, 20 और 10 के नोटों को गड्डियां पाकर भावुक हो गए। धनतेरस को हुए समारोह के दौरान मूंड ने कहा कि मेरी टीम के सभी सदस्य मेरे प्रति समर्पित है। मुझे गुस्सा भी आता है लेकिन कार्य ही पूजा है। मेरी यह भावना सभी कर्मचारी समझते है। उनके घर मे भी खुशियां बरसे इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल यह आयोजन रखते है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर के बारे में यह कहावत मशहूर है ”मिठाई, ऊंट, स्त्री, सोनो गहनों शाह (भामाशाह)-पांच चीज पृथिवी सिरे वाह बीकाणा वाह। यहां के भामाशाहों ने देश विदेश में नाम कमाया है। जन कल्याण व मानवता के लिए दिल खोल कर खर्च भी किया है। इन भामाशाहों की लम्बी सूची है।

















