ताजा खबरे
IMG 20261108 094429 भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज 100वां जन्म दिन, बीजेपी हवन कराएगी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत रत्न और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (अब पाकिस्तान) में हुआ था। 8 नवंबर 2026 को वह 99 वर्ष पूरे कर चुके हैं और अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. 100वें वर्ष में प्रवेश पर बधाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आडवाणी जी के इस पड़ाव पर प्रवेश करने के अवसर पर भाजपा मुख्यालय और देश के विभिन्न हिस्सों में विशेष हवन व प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। देश की राजनीति, संगठन विस्तार (विशेष रूप से 1980 के दशक की राम रथ यात्रा) और उप-प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा के लिए उनके योगदान को याद किया।


Share This News