ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
SAVE 20261027 163441 पूर्व विधायक श्री गुप्ता के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शोक संदेश में कहा है कि पूर्व विधायक, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बीकानेर बार संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री आर.के. दास गुप्ता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा सहित अनेक राजनेताओं व गणमान्य लोगों ने पूर्व विधायक श्री राम कृष्ण दास गुप्ता के निधन पर शोक जताया है।

श्री गोदारा ने कहा कि पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गुप्ता, आमजन के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहे। उन्होंने राजनीति में अनेक आयाम स्थापित किए। युवाओं के लिए उनका जीवन राजनीति की पाठशाला था। उन्होंने कहा कि श्री गुप्ता का निधन बीकानेर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री गोदारा ने कहा कि श्री गुप्ता का पूरा परिवार सदैव सामाजिक हित से जुड़े कार्यों में संलग्न रहा है। खाद्य मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की प्रार्थना की है। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, पूर्व मंत्री बीड़ी कल्ला, पूर्व यूआईटी चैयरमैन महावीर रांका, महापौर अनिल कल्ला, बार अध्यक्ष एड अजय पुरोहित, एड अशोक भाटी एड धर्मेंद्र व्यास, कमलकांत तंवर, एड जुगनू आचार्य सहित अनेक लोगो ने शोक जताया है।


Share This News