ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
SAVE 20261026 204330 दीपावली पर रोशनी और सजावट से जगमगाएंगे बीकानेर के चौराहे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। टेंट हाउस एसोसिएशन शहर के विभिन्न स्थानों पर अपने स्तर पर करेगी सजावट, उत्कृष्ट सजावट पर जिला प्रशासन देगा पुरस्कार

बीकानेर। दीपावली के अवसर पर बीकानेर शहर के प्रमुख चौराहों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक सजावट से रोशन करने की पहल की गई है। इस संबंध में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े नाना की अध्यक्षता में सोमवार को प्राधिकरण कार्यालय में टेंट हाउस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

श्रीमती नाना ने कहा कि जिला कलेक्टर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री निशान्त जैन के निर्देशानुसार इस बार दीपावली के अवसर पर विशेष साज-सज्जा की जा रही है। उन्होंने आह्वान किया कि विभिन्न संस्थाएं और औद्योगिक इकाइयां भी इसमें सहयोग करें। इस दौरान शहर की सुंदरता बढ़ाने, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक सजावट करने तथा त्योहार के अवसर पर शहर को उत्सवी स्वरूप प्रदान करने के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में टेंट हाउस एसोसिएशन ने शहर के विभिन्न चौराहों और स्थानों पर दीपावली की सजावट करने के लिए सहमति प्रदान की। एसोसिएशन के सदस्य अपने स्तर पर चयनित स्थानों पर सजावट करेंगे।

इस पहल से शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दीपावली की रौनक बढ़ने के साथ ही नागरिकों और शहर में आने वाले लोगों को आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। सामूहिक सहभागिता से शहर को सुंदर और उत्सवमय बनाने के इस प्रयास में टेंट हाउस व्यवसायियों की भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उत्कृष्ट सजावट करने वाले टेंट हाउस को जिला प्रशासन की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।


Share This News