








Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। वन्दे मातरम् टीम के प्रतिनिधि मंडल ने आज सहायक मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) पश्चिम रेलवे बीकानेर श्री आर.एस. चौधरी से वार्ता कर बीकानेर जंक्शन रेलवे स्टेशन के सामने से तिरंगा झंडा पुनः लगाने की मांग बाबत ज्ञापन दिया।






विजय कोचर के नेतृत्व में गए दल ने बिना ठोस कारण झंडा उतारे जाने पर आपत्ति दर्ज की। कोचर ने कहा – ये राष्ट्र के प्रति जनभावना का अपमान है।
जिला संयोजक मुकेश जोशी ने कहा – मेरे पास 1000 रेलवे स्टेशनों के रिकॉर्ड हैं और सब पर काम होने के बावजूद कहीं भी झंडा नहीं उतारा गया, यह कार्य रेलवे की अकर्मण्यता को साबित करता है।
मातृशक्ति अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक ने कहा – तिरंगा हर भारतीय की आन बान शान है, रेलवे ने बिना ठोस कारण तिरंगा उतार कर राष्ट्रीय अपमान किया है।
संरक्षक मालचंद जोशी और कमल सेन के अलावा मुकेश जोशी, कामिनी विमल भोजक, मालचंद मैयासर, नरसिंह भाटी, राधा खत्री, गीता खरखोदिया, सूरज राठौड़, अमित सिंह पड़ीहार, जसोदा खत्री आदि मौजूद रहे।