








Thar पोस्ट। बदलाव के इस नए दौर में जहां युवा लड़के लडकियां छोटी छोटी बातों को लेकर शिकायत करते है। वही अनेक ऎसे भी है जो खुद मे कमियां नही ढूंढ कर इन कमियों को ही अपना हथियार मानकर आगे बढ़ रहे है। बीकानेर में सरस फाउंडेशन के द्वारा सक्षम उत्सव का शानदार आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को शिव शिवा मोदी भवन , जंगलेश्वर महादेव मंदिर के पास गोपेश्वर बस्ती बीकानेर में किया गया।






जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर ओम प्रकाश सुथार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजन में छुपी हुए प्रतिभाओ को निखारने और एक नई पहचान देने हेतु किया जा रहा है ।सक्षम उत्सव की आयोजनकर्ता पिंकी शर्मा प्राचार्य एवं चेयरमैन सरस फाउंडेशन ने बताया कि इस कार्यक्रम में दिव्यांगजन द्वारा नृत्य , गायन , मॉडलिंग , कविता , अभिव्यक्ति , खेल कूद , हस्तकला , चित्रकला , हस्त लेखन।तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।।शैक्षिक, चिकित्सा, योग, सुरक्षा, करियर तथा रोजगार संबंधी सेमिनार का भी आयोजन किया गया । इसके साथ-साथ हैंडीक्राफ्ट तथा रेडीमेड आइटम के स्टॉल भी लगाए गए ।
ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने अपनी कमजोरी पर विजय प्राप्त करके एक नई पहचान बनाकर समाज को प्रेरणा दी उन सभी का सम्मान भी किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुक बधिर विद्यालय, अंध विद्यालय , दिव्यांग सेवा संस्थान, सेवा आश्रम, सक्षम आश्रम, सेवा धाम बालक छात्रावास के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के गतिविधियों में भाग लेकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में किशन लाल मोदी मंगल जोशी, भवानी शंकर, जानवी सोनी अनिल बोगिया, बनवारी लाल शर्मा ज्योति सेल्वाल अनुराधा प्रजापत की महत्वपूर्ण भूमिका रही । इसके साथ-साथ सुरेंद्र डागा, अंकित भारद्वाज , रेनू वर्मा , भावना शर्मा , सुनीता गुलाटी , भारती शर्मा , किशन कुमार जोशी , प्रमोद शर्मा , सईद अहमद , आनंद सोनी , ललित चौधरी , भंवरलाल बाणिया तथा अन्य मेहमानों के सानिध्य में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के मान सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजा सांखी ने किया।