ताजा खबरे
IMG 20261003 204319 scaled नॉर्थ वेस्टर्न एम्प्लॉइज यूनियन का अधिवेशन शुरू Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नॉर्थ वेस्टर्न एम्प्लॉइज यूनियन का 23वां अधिवेशन आज से बीकानेर में शुरू हुआ। अधिवेशन में रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया जा रहा है। अधिवेशन में शामिल होने के लिए देशभर से NWERU के पदाधिकारी और कर्मचारी पहुंचे हैं। अधिवेशन में बैक डोर से हो रहे रेलवे के निजीकरण का पुरजोर विरोध किया गया।

इस बाबत आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान यूनियन महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने बताया कि रेलवे में निजीकरण बर्दाश्त नही किया जाएगा। रेलवे कर्मचारियों से वादे किए जाते है लेकिन धरातल पर इसका लाभ नही मिल पाता। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में जिन मुद्दों को तय किया जाएगा, उन्हें विजयवाड़ा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। अनेक सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के रोजगार के संबंध में लिए गए गलत निर्णयों का संगठन पूरी ताकत से विरोध करेगा। निजीकरण के मुद्दे को लेकर सरकार के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी। मिश्रा ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।


Share This News