








Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। विधायक रवींद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही “EWS सरलीकरण यात्रा-2” के द्वितीय चरण का आगाज 5 अक्टूबर 2026 से बीकानेर जिले में होने जा रहा है।रामसिंह चरकड़ा, गजेंद्र सिंह लूंछ, नवीन सिंह तंवर सहित टीम के साथ सक्रिय है। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक लगातार आयोजन को सफल करने में जुटे है। बीकानेर में गोकुल सर्किल किराडू की बगीची के आगे से होगी शुरुआत। रविंद्र सिंह भाटी का होगा सम्मान। वैदिक पंडित तिलक लगाकर करेंगे स्वागत।
प्राचीन गणेश मंदिर में दर्शन के बाद शुरू होगा रोड शो। ईडब्ल्यूएस प्रावधानों के सरलीकरण और अधिक लाभ की मांग को लेकर जनजागरूकता अभियान। अनिल बिस्सा, देवेंद्र बिस्सा, शंभुदयाल व्यास, हिमांशु किराडू सेठी, लोक कलाकार गोपाल बिस्सा, हिमांशु किराडू, दीपक किराडू, धोनी, दाऊ जोशी सहित अनेक युवा सक्रियता से लगे हुए है।






इस बाबत हुई प्रेस वार्ता में बार अध्यक्ष अजय पुरोहित ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र स्तर पर EWS आरक्षण के नियमों (आय, संपत्ति और जटिल दस्तावेजी प्रक्रिया) का तत्काल सरलीकरण करवाना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को शिक्षा और रोजगार में समान अवसर मिल सकें। यह मुद्दा किसी एक वर्ग विशेष का न होकर राजपूत, ब्राह्मण, वैश्य, विश्नोई, राजपुरोहित, कायस्थ, खत्री, सिंधी, त्यागी तथा मुस्लिम समाज (सैयद, शेख, पठान) सहित सभी समुदायों के जरूरतमंद परिवारों के अधिकारों से जुड़ा है। श्री क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष कर्णप्रताप सिंह सिसोदिया ने स्वागत यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रातः 09:15 बजे: श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर जिले में प्रवेश) – स्वागत एवं संबोधन
- प्रातः 10:15 बजे: कालू – स्वागत
- प्रातः 11:15 बजे: लूणकरणसर – स्वागत एवं संबोधन
- दोपहर 02:00 बजे: मोतीगढ़ (करणी माता मंदिर, आर्मी टावर) – दर्शन, स्वागत व संबोधन
- सायं 05:00 बजे: पूगल फांटा (बीकानेर शहर प्रवेश) – स्वागत
- सायं 05:15 बजे: गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट – स्वागत एवं संबोधन
- सायं 06:00 बजे: बीकानेर नगर क्षेत्र – विशाल रोड शो
- सायं 07:00 बजे: जूनागढ़ के बाहर, बीकानेर – भव्य जनसभा और संबोधन
- यात्रा के दूसरे दिन (6 अक्टूबर) रवींद्र सिंह भाटी प्रातः करणी माता जी के दर्शन करेंगे। इसके बाद बिश्नोई समाज के पवित्र तीर्थ मुक्तिधाम मुकाम में गुरु जंभेश्वर जी के दर्शन-वंदन के उपरांत नोखा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी
आयोजकों के अनुसार, जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वागत द्वार, नागरिक अभिनंदन और जनसंवाद की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। यात्रा को पूरी तरह से अनुशासित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए ग्राउंड टीमें रूट और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रही हैं।