ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 2 पाकिस्तान में फिर से लॉकडाउन जैसे हालात Rajasthan News Portal विदेश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर पाकिस्तान में लॉक डाउन जैसे हालात है। मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़े तनाव और रेड सी में आई रुकावटों के बीच, पाकिस्तान में एक बार फिर से लॉकडाउन जैसे हालात हो गए हैं। देश में ईंधन बचाने और गैर-ज़रूरी खर्चों पर लगाम लगाने के लिए पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने फालतू खर्च रोकने के लिए एक नया पैकेज पेश किया है, जिसमें सरकारी गाड़ियों की खरीद पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी, सरकारी गाड़ियों के लिए ईंधन आवंटन में 50% की कटौती की जाएगी और शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में सिर्फ़ एक डिश परोसा जाएगा। समा टीवी के अनुसार, पाकिस्तान सरकार के कैबिनेट डिवीज़न ने गुरुवार को इस नए पैकेज को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें कहा गया है कि ये उपाय तुरंत लागू हो गए हैं। ईंधन की खपत में कटौती और संघीय अधिकारियों की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध समेत कुछ पाबंदियां कम से कम तीन महीने तक लागू रहेंगी।हालांकि कहा गया है कि जिन मामलों में विदेश यात्रा अनिवार्य होगी, वहां मंत्रियों, सलाहकारों और अधिकारियों को इकोनॉमी क्लास में यात्रा करनी होगी।

कराची के अख़बार ‘डॉन’ के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने निर्देश दिया है कि शादी से जुड़े सभी कार्यक्रमों और आयोजनों में सिर्फ़ एक ही डिश परोसी जाए। इस नोटिफ़िकेशन में कई कमर्शियल जगहों के लिए जल्दी बंद होने का समय भी तय किया गया है। दुकानों, बाज़ारों, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल और ग्रोसरी स्टोर को रात 9 बजे तक बंद करना होगा।

शादी-ब्याह के हॉल, टेंट और दूसरे कमर्शियल वेन्यू जहां जश्न वाले कार्यक्रम होते हैं, उन्हें रात 10 बजे तक बंद करना होगा, जबकि रेस्टोरेंट, कैफ़े, खाने-पीने की जगहों और फ़ूड आउटलेट को रात 11 बजे तक बंद करना होगा। टेकअवे और होम-डिलीवरी सेवाओं को इस पाबंदी से छूट दी गई है।


Share This News