ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
desnok सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के देशनोक थाना में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।जबकि दो अन्य घायल हो गये है। घायल में एक मृतका का पति है।

नेशनल हाईवे 62 पर स्थित पुलिया के पास ट्रक और कार की आमने-सामने की तेज भिड़ंत हो गई।

भीषण हादसे में बीकानेर के धोबीतलाई क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय परवीन बानो की मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त कार में सवार उनके पति शौकत और धर्मेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

जहां घायलों का इलाज जारी है। मृतक महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हुआ ,जिसे पुलिस ने सुचारू करवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Share This News