ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 1 चुनाव: मतदान की तारीखों में फेरबदल, अब इस दिन वोटिंग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले की सभी 7 नगरीय निकायों में मतदान की तारीख में राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की सिफारिश और विभिन्न मेले, तीज-त्योहार, सामाजिक आयोजनों तथा धार्मिक यात्राओं को देखते हुए आयोग ने मतदान की तिथियों में फेरबदल किया है। अब नए आदेश के अनुसार नगर निगम बीकानेर में 11 सितंबर के बजाय 9 सितंबर को मतदान होगा। वहीं जिले की शेष छह नगर पालिकाओं—नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर और नापासर में अब 9 सितंबर के बजाय 11 सितंबर को वोटिंग करवाई जाएगी।

बीकानेर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भादवा मेले के दौरान रामदेवरा और पूनरासर के मेलों में शामिल होने के लिए जाते हैं। इन धार्मिक आयोजनों के दौरान शहर से बड़ी संख्या में लोगों के बाहर जाने के कारण मतदान प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। इसे देखते हुए लंबे समय से मतदान की तारीख बदलने की मांग की जा रही थी। इससे पहले राजस्थान के पाली जिले में बदलाव किया गया था।


Share This News