ताजा खबरे
IMG 20260629 234309 फिर सक्रिय हुआ मानसून, 10 जिलों में बारिश के आसार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ है। आज बुधवार को जयपुर समेत प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि 20 से 23 अगस्त के बीच मुख्य रूप से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों में अन्य जिलों में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। राजस्थान में मंगलवार को करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर और सिरोही में हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, सलूंबर और बांसवाड़ा में 1 से 20 मिलीमीटर तक बारिश हुई।


Share This News