ताजा खबरे
निकाय चुनाव : 9 सितंबर को प्रथम व 11 को दूसरे चरण का मतदानकोलकाता में भीषण आग से 9 जनोँ की मौतरामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए न्यू डाली सेवा समिति फोटोग्राफर संघ लगाएगा सेवा शिविररेलवे : हनुमानगढ़ -सूरतगढ़ रेलसेवा 27 अगस्त को रद्द रहेगीरानी बाजार रोड नंबर-5 से होकर चलेंगी बीकानेर-नोखा-नागौर मार्ग की बसेंफिर सक्रिय हुआ मानसून, 10 जिलों में बारिश के आसारपुष्करणा समाज उत्पत्ति दिवस पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का आगाज 22 अगस्त सेभारतीय स्टेट बैंक द्वारा गंगाशहर रोड शाखा के नवीन परिसर एवं तिलक नगर शाखा के ATM का उद्घाटन तथा खिलाड़ियों को ₹7.50 लाख की सहायताश्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में बड़ी तीज, ऊभ-छठ तथा “श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी इस दिन, पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपाकांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कसी कमर, ऑनलाइन पोर्टल पर होंगे आवेदन
IMG 20260819 132734 कोलकाता में भीषण आग से 9 जनोँ की मौत Rajasthan News Portal कोलकाता, देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश के प्रमुख महानगर कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल शिखा इन में लगी आग में 9 लोगों की मौत हो गई। प्रारम्भिक जांच में फायर सेफ्टी की कमी, संकरे रास्ते और धुएं को हादसे की बड़ी वजह माना गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर होटल मालिक और कर्मचारियों की तलाश शुरू कर दी है। भीषण आग ने नौ लोगों की जान ले ली, जबकि करीब 60 लोगों को बचा लिया गया।

खबरों के मुताबिक मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल शिखा इन में रात करीब दो बजे आग लगी, जिसके बाद पूरे भवन में घना काला धुआं भर गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मौतें आग से झुलसने के बजाय दम घुटने से हुईं. अधिकारियों ने भवन में अग्नि सुरक्षा की कमी, बेहद संकरे रास्तों और निकासी व्यवस्था में खामियों को हादसे की बड़ी वजह माना है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर होटल मालिक और कर्मचारियों की तलाश शुरू कर दी है।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लगने से हुई मौतों पर दुख जताया है. उन्होंने घायलों के भी जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा, “कोलकाता में आग लगने की दुखद घटना में हुई मौतों से मुझे गहरा दुख हुआ है. दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.” वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कोलकाता में आग लगने की घटना में हुई मौतों के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है।


Share This News