ताजा खबरे
IMG 20260629 234235 19 अगस्त से फिर शुरू होगा बारिश का दौर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में अभी मानसून की चाल सुस्त है। लेकिन 19 से फिर से मानसून सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से बारिश की गतिविधियों में और कमी आ जाएगी। 17 और 18 अगस्त को प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहने, जबकि 19 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में फिर बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। मानसून की बारिश से प्रदेश के बांधों की स्थिति में पिछले दो सप्ताह में सुधार हुआ है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 693 बांधों में 7,032.74 एमसीएम पानी है, जो कुल क्षमता का 53.98 प्रतिशत है। 31 जुलाई को बांधों में 6,237.46 एमसीएम यानी 47.87 प्रतिशत पानी था। इस तरह करीब दो सप्ताह में 795 एमसीएम पानी बढ़ा है। बांधों की संख्या के लिहाज से भी स्थिति सुधरी है। 14 अगस्त तक 33 बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 210 बांध अभी खाली हैं और 450 बांध आंशिक रूप से भरे हैं।


Share This News