ताजा खबरे
IMG 20260816 223706 बीकानेर में भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज वंदे मातरम के अपमान को लेकर आज बीकानेर में दोनों प्रमुख दलों के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। दोनों में जमकर हंगामाा हुआ। बीकानेर में आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गंगाशहर से कांग्रेस कार्यालय तक मशाल जुलूस निकालने का एलान किया था। जिसके बाद कांग्रेस भी एक्टिव हो गयी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कार्यालय पहुंचने ेका आव्हान किया गया पुलिस महकमा दल भी अलर्ट हो गया और भारी जाब्ता तैनात किया गया। इसके बाद शाम को जैसे ही जुलूस कांग्रेस कार्यालय पर पहुंची तो दोनो पाटियों के कार्यकताओं ने जमकर नारेबाजी की । नारेबाजी के दौरान सोनिया गांधी का पुतला फूकने को लेकर बवाल हो गया और दोनो और से कार्यकर्ताओं के बीच तल्खी बढ़ी और हाथापाई तक की नौबत आ गयी लेकिन पुलिस ने दोनो पक्षोंं को समझाकर शांत करवाया।


Share This News