ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20260813 211947 तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। नोखा रोड स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत करीब तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मिथिलेश गौतम ने विद्यार्थियों को तिरंगे की महत्ता बताते हुए कहा कि हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए तब जाकर हमें आजादी मिली और तिरंगा फहराने का अवसर मिला। समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि तिरंगा मात्र एक ध्वज नहीं बल्कि राष्ट्रएकता व देशभक्ति का गौरव है। आजादी के वीरों ने अपना बलिदान देकर तिरंगे की शान को बनाए रखा। समारोह को बीकानेर भाजपा प्रभारी ओम सारस्वत, ओबीसी मोर्चा पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका एवं भाजपा आईटी प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने भी सम्बोधित किया। बाफना स्कूल के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति रचनाओं की प्रस्तुति दी। इस दौरान राजाराम सीगड़, प्रकाश मेघवाल, शंकरसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र व्यास, ओम राजपुरोहित, शिवलाल तेजी, शंभुदयाल गहलोत, आदर्श शर्मा, पंकज गहलोत, शक्तिसिंह शेरुणा, राजेन्द्र चौहान, किशन भाटी, संजय स्वामी, धीरज रांका, दाऊलाल छंगाणी, नरेन्द्र चंचल, सरिता नाहटा, अर्पित तंवर, हिमांशु टाक, मुकेश सैन एवं नितेश लखेसर आदि उपस्थित रहे।


Share This News