ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 बीकानेर में स्कूली गाड़ी पलटी, 16 बच्चे घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में बीकानेर रोड पर गुरुवार दोपहर एक निजी विद्यालय की कैम्पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 16 बच्चे घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को पूगल उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बच्चों की स्थिति को देखते हुए 11 को बीकानेर के अस्पताल में रेफर किया गया है। इनमें तीन बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

गंभीर घायलों में देवासर निवासी टीनू कंवर, लोकेंद्र और सुरेश शामिल हैं। सभी बच्चे आसपास के गांवों और ढाणियों से प्रतिदिन पूगल स्थित स्कूल में पढ़ने आते हैं। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक अस्पताल पहुंच गए, जहां बच्चों की कुशलक्षेम जानने के लिए भीड़ लग गई।हादसे के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने निजी स्कूलों की परिवहन व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि स्कूल वाहनों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को बैठाया जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Share This News