ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20260629 234235 वास्तु : घर में इन 5 बातों का रखे विशेष घ्यान Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ नियमों का पालन करने से वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है और घर में सकारात्मकता बनाई जा सकती है। इन नियमों का पालन करने से घर के लोगों की बीच सामंजस्य भी बना रहता है और आर्थिक रूप से भी परिवार के लोगों को उन्नति प्राप्त होती है।

टूटी चीजें घर से बाहर करें

वास्तु के अनुसार घर में कभी भी ऐसी चीजें नहीं रखनी चाहिए जो टूट चुकी हों या जिनका अब इस्तेमाल न किया जा रहा हो। टूटा कांच, बंद घड़िया, सूखे फूल आदि को समय पर आपको घर से बाहर कर देना चाहिए। अगर आप टूटी चीजों या इस्तेमाल में न आने वाली चीजों को घर में रखते हैं तो माता लक्ष्मी की कृपा से आप वंचित रह सकते हैं। 

फर्नीचर हो कुछ इस तरह

अगर आपके घर में फर्नीचर है तो इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी वह तिकोना न हो। त्रिकोण आकार का फर्नीचर वास्तु दोष का कारण बन सकता है। वास्तु के अनुसार घर में इस्तेमाल होने वाला फर्नीचर गोल होना चाहिए या फिर चौकोर। 

रसोई में ये सावधानी जरूरी

घर के किचन को ऊर्जा का केंद्र माना जात है क्योंकि यहीं घर के हर सदस्य के लिए भोजन तैयार किया जाता है। किचन में दो बातों का आपको ख्याल रखना चाहिए। पहला तो ये कि रसोई में कभी भी कूड़ेदान को न रखें और दूसरा गलती से भी कभी रसोई में शीशा न लगाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो घर के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। वहीं अच्छा होगा तो आपको भी जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे। 

वस्तुओं को न रखें खुला

जिन चीजों से आप घर की सफाई करते हैं यानि झाड़ू, पोछा, वाइपर आदि को कभी भी खुला आपको नहीं रखना चाहिए। सफाई करने के बाद इनको एक उचित स्थान पर इस तरह से रखना चाहिए कि घर में आने-जाने वालों की नजर इन चीजों पर न पड़े। 

घर के हर कोने में रखें उचित रोशनी 

वास्तु के अनुसार अंधेरा वास्तु दोष का कारण बन सकता है। इसलिए आपको पहले तो घर का निर्माण इस तरह से करना चाहिए कि दिन के समय हर कोने में सूर्य का प्रकाश जा सके, अगर ऐसा न हो तो आपको हर कमरे में उचित कृत्रिम रोशनी का इंतजाम करना चाहिए। आपके घर का हर कोना जितना रोशन होगा उतने ही शुभ परिणाम आपको भी जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। 


Share This News