ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 पाकिस्तान से ड्रोन से भेजी हेरोइन, हथियार जब्त Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के खाजूवाला क्षेत्र बीकानेर में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए भेजी गई भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में तस्करी का माल लेने पहुंचे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। खाजूवाला पुलिस को मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में ड्रोन डंपिंग के माध्यम से भेजी गई 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल, बड़ी संख्या में कारतूस तथा एक ड्रोन बरामद किया गया। मौके से जोधपुर निवासी विरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो कथित रूप से यह खेप लेने पहुंचा था। बरामद 10 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने पूरी खेप को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और पाकिस्तान से संचालित इस मॉड्यूल के तार देश के किन-किन राज्यों तक फैले हुए हैं। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।


Share This News