ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20241023 101608 बीकानेर में दो और प्रसुताओं की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में दो और प्रसुताओं की मौत हो गई है। पीबीएम जनाना वार्ड में इस सप्ताह दो और प्रसूताओं की मौत हो गई। छह प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। सरकार ने प्रसूताओं की मौत को लेकर हर सप्ताह रिपोर्ट मांगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीबीएम जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद देशनोक निवासी वसुंधरा ने दो दिन पहले दम तोड़ दिया। प्रसूता ने पुत्र को जन्म दिया था, जो स्वस्थ बताया जाता है। प्रसूता को शुक्रवार सुबह देशनोक सीएचसी से रेफर किया गया था। लेबर रूम में नॉर्मल डिलीवरी नहीं होने पर शाम को करीब पांच बजे उसके सिजेरियन से लड़का पैदा हुआ। प्रसूता को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन उसकी ब्लीडिंग नहीं रुकी।लगभग तीन घंटे के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने दुबारा ऑपरेशन किया। प्रसूता की बच्चेदानी निकालनी पड़ी, लेकिन उसके बाद भी ब्लीडिंग नहीं रुकी। देर रात वसुंधरा की मौत हो गई। मृतका के चाचा माधोदान चारण का कहना है कि तबीयत बिगड़ने पर आधे घंटे तक डॉक्टर नहीं आई। डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस में परिवाद दिया है। इससे पूर्व 22 जुलाई को सिजेरियन डिलीवरी के बाद नाथूसर निवासी गीता की मौत हो चुकी है। मातृ मृत्यु समीक्षा के लिए गठित कमेटी की शनिवार को हुई बैठक में प्रसूता वसुंधरा की मौत का कारण अधिक रक्तस्राव होना और गीता की मृत्यु हृदय गति रुकने को माना है। कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा ने घटना की निंदा की है।


Share This News