ताजा खबरे
IMG 20260629 234309 पूर्वी राजस्थान में होगी बारिश, पश्चिम में बादलों का डेरा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने से गर्मी व उमस बढ़ गई। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर, पाली और जोधपुर के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई को केवल तीन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 27 जुलाई को अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 28 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई है, बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ नया निम्न दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगा और इसके असर से 28 जुलाई से राज्य के पूर्वी जिलों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश बाड़मेर जिले के सेड़वा में 90 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा बटाडू में 64 मिमी, कल्याणपुरा में 67 मिमी, नाकौड़ा में 57 मिमी, बायतू में 49 मिमी और चौहटन में 41 मिमी वर्षा हुई। 


Share This News