







Thar पोस्ट न्यूज। सक्रिय हो चुके मॉनसून के बीच मौसम विभाग ने उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में भी मध्यम से तेज बारिश होने के आसार बने हुए है। विभाग की माने तो शनिवार 25 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 27 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा, जबकि 28 जुलाई से इसकी गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

हालांकि अभी तक प्रदेश के 12 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज हुई है। वहीं केवल पांच जिले-ब्यावर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और सलूम्बर ही ऐसे हैं, जहां अब तक औसत से अधिक बारिश हुई है। पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में मानसून ने जोरदार दस्तक दी। सिरोही के माउंट आबू में 195 मिमी (करीब 8 इंच) बारिश दर्ज की गई। जोधपुर में मूसलाधार बारिश से कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ।
