ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20251231 100334 नर्स को भेजा जेल, चिकित्सक को ब्लैकमेल कर 2 करोड़ हड़पने का मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में चिकित्सक से 2 करोड़ ऐंठने के ब्लैकमेलिंग केस में नर्स को जेल भेज दिया गया है। बाड़मेर जिले में निजी अस्पताल के डॉक्टर को कथित रूप से ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपये ऐंठने के मामले में गिरफ्तार नर्स को एक दिन की पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस बैंक रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। नर्स ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। नर्स पिछले 10 वर्षों से निजी अस्पताल में कार्यरत थी। आरोप है कि वह नाइट ड्यूटी के दौरान चाय बनाने के बहाने डॉक्टर के कमरे में आती-जाती रहती थी। इसी दौरान उसने डॉक्टर की निजी तस्वीरें अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लीं। इसके बाद वह कथित रूप से उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलने लगी।

आरोप है कि नर्स अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों के जरिए डॉक्टर की गतिविधियों पर नजर रखती थी। इतना ही नहीं, उसके दबाव के चलते डॉक्टर को एक मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखना पड़ता था। शिकायत के अनुसार, डॉक्टर लगातार मानसिक दबाव में था कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर डॉक्टर ने 22 जुलाई को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार कर लिया। नर्स ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।


Share This News