SAVE 20260722 203227 साहित्यकार जोशी के राजस्थानी कहानी संग्रह ‘सारंगी’ का हुआ लोकार्पण Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। वरिष्ठ साहित्यकार एवं कथाकार राजेन्द्र जोशी के राजस्थानी कहानी-संग्रह ‘सारंगी‘ का लोकार्पण समारोह होटल राजमहल के सभागार में पोकरमल राजरानी गोयल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन देव चारण ने की। मुख्य अतिथि साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी तथा विशिष्ट अतिथि साहित्यकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ मौजूद रहे।

अध्यक्षीय उद्बोधन के दौरान डॉ. अर्जुन देव चारण ने कहानी कहन के तरीके और कहानी बुनगट पर विस्तार से बात रखते हुए कहां कि राजेन्द्र जोशी वैविध्यपूर्ण और पात्रों के कथानक के अनुरूप कहानी बना सकते है।
जोशी ने कहानी लेखन की परम्परा को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया है।

वरिष्ठ साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। लेखकों को चाहिए कि वे ऐसा सृजन करें जो समाज को दिशा दिखाए। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र जोशी का साहित्य इन सभी मापदण्डों पर खरा उतरता है।

मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने कहा कि ‘सारंगी’ विभिन्न विषयों पर आधारित संवेदनशील कहानियों का उत्कृष्ट संग्रह है। कहानियों में भाव अत्यंत प्रभावशाली हैं, जो प्रत्येक कहानी को विशेष स्थान दिलाते हैं।

इससे पहले पोकरमल राजरानी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ. नरेश गोयल ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि बीकानेर में साहित्य की समृद्ध परम्परा रही है।

वरिष्ठ गीतकार राजाराम स्वर्णकार ने जोशी की साहित्यिक और सामाजिक उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस दौरान अतिथियों ने जोशी की पुस्तक ‘सारंगी’ का विमोचन किया। पुस्तक पर पत्रवाचन करते हुए कवयित्री-आलोचक डाॅ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ ने सारंगी की समस्त तेरह कहानियों के शिल्प और वैचारिक परिप्रेक्ष्य को विस्तार से रखा।
इस अवसर पर राजेन्द्र जोशी ने डाॅ.ए.के.गहलोत, डाॅ.नरेश गोयल, डाॅ.हरिशंकर आचार्य, डाॅ.रेणुका व्यास, डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित एवं नितिन गोयल को सारंगी भेंट की। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया एवं जीएसटी अधिकारी डाॅ. रामलाल पड़िहार ने आभार जताया।

इस दौरान परलीका के रामस्वरूप किसान, कमल रंगा, सरोज भाटी, एडवोकेट हीरालाल हर्ष, अशफाक कादरी, डॉ. प्रशांत बिस्सा, डाॅ.गौरीशंकर प्रजापत, वेदप्रकाश अग्रवाल, गजेन्द्र सिंह राठौड़, अमित असित गोस्वामी, दयानंद शर्मा, जीतसिंह ,जगदीश रतनू, मधुरिमा सिंह, डॉ. उमाकांत गुप्त, पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगा, हजारी देवड़ा सहित अनेक महानुभाव मौजूद रहे।


Share This News