





Thar पोस्ट न्यूज। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीकानेर शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के ब्रह्म सागर बगीची (डूडी पेट्रोल पंप के पीछे) स्थित कानगणेश जी मंदिर में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत माल (भगवान का चांदी का मुकुट और नकदी) भी बरामद की है। पुलिस टीम ने फुटेज के हुलिए और संदिग्धों के रिकॉर्ड्स खंगालने शुरू किए।

18 जुलाई 2026 को पुलिस ने पुख्ता घेराबंदी कर वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शेर मोहम्मद उर्फ सुल्तान (उम्र 18 वर्ष) पुत्र मोहम्मद इकबाल, जाति तेली-मुसलमान, निवासी— वॉर्ड नंबर 01, गली नंबर 02, मुस्तफा मस्जिद के पास, बंगलानगर, पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर, बीकानेर तथा संजय नायक (उम्र 21 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश, जाति नायक, निवासी— नया रामदेव जी मंदिर के पास, मोहल्ला नायकान, बंगलानगर, पुलिस थाना नयाशहर शामिल है।