





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में रविवार को बस और बोलेरो में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बुआ-भतीजी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 8 गंभीर रूप से घायल हो गए।


दर्दनाक हादसा दोपहर करीब 3 बजे नेशनल हाईवे-11 पर हुआ। यह बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी, जबकि बोलेरो श्रीडूंगरगढ़ की तरफ से आ रही थी। सभी घायल बोलेरो में सवार थे, जिन्हें पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया है। पुलिस थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि बोलेरो सवार अमित अपने बेटे-बहू व 2 बेटियों, पोते-पोती को साथ लेकर गांव तोलियासर से दर्शन कर अपने गांव गुसाईंसर छोटा लौट रहें थे।
नेशनल हाईवे पर बस से भिड़ंत हो गई। बोलेरो ड्राइवर दानीराम (45) के साथ ही गाड़ी में बैठी मेघा (16) और उसकी भतीजी शिवांगी (5) की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में बोलेरो सवार 8 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है ।घायलों में की पहचान विकास, अमिता और निधि के रूप में हुई है, जबकि 2 साल के बच्चे समेत अन्य घायलों की पहचान करने की जा रही है। घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया तो आधा दर्जन से अधिक घायलों को देखकर मेडिकल टीम अलर्ट हो गई।