IMG 20241023 101608 निःशुल्क एसी, फ्रिज रिपेयरिंग कोर्स सीखने का त्रैमासिक शिविर अगस्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एसी फ्रिज रिपेयरिंग कोर्स सीखने का निशुल्क त्रैमासिक शिविर का आयोजन अगस्त माह के द्वितीय सप्ताह से किया जाना प्रस्तावित है। रोटरी क्लब बीकानेर के द्वारा संचालित रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए एयर कंडीशनर एवं फ्रिज रिपेयर का निशुल्क त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर के नए बैच का शीघ्र आरंभ किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिए अग्रिम रूप से आवेदन मांगे गए हैं। रोटरी क्लब सादुलगंज बीकानेर में सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक इसके फार्म उपलब्ध है। फार्म दिनांक 24 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेंगे तथा 9414969054, 9414143951 एवं 9414142799 के नंबर पर वाट्सअप संदेश प्रेषित कर के आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। उपरोक्त फॉर्म भरकर रोटी क्लब बीकानेर में दिनांक 7 अगस्त 2026 जमा कराए जा सकते हैं। रोटे मनीष तापड़िया, प्रकल्प संयोजक। रोटे प्रवीण गुप्ता, अध्यक्ष रोटे कुणाल कोचर, सचिव रोटरी क्लब बीकानेर।


Share This News