SAVE 20260718 223643 कोटगेट थाना अधिकारी का श्री खत्री मोदी समाज ने किया स्वागत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास की ओर से अध्यक्ष श्याम मोदी के नेतृत्व में कोटगेट थाना अधिकारी विक्रम तिवारी के पदभार ग्रहण करने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साफा, शॉल, स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण तथा मुंह मीठा करवाकर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, कानून व्यवस्था, सामाजिक सहभागिता एवं जनहित के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। थाना अधिकारी विक्रम तिवारी ने समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी गौरी शंकर मोदी, राजकुमार मोदी, अशोक मोदी, गिरधारी मोदी, दुर्गा प्रसाद खत्री, राजेश खत्री, विजय खत्री, बाबू बीकानेरी, कानूराम मोदी, हनुमान मोदी, बाबू मोदी, प्रन्यास के कोषाध्यक्ष सचिन मोदी, प्रचार मंत्री नितिन खत्री सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण कर थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का स्वागत किया।


Share This News