IMG 20241023 101608 बीकानेर में दो जनोँ ने की आत्महत्या Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर शहर में दो जनों ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस के मुताबिक दो अलग अलग थाना इलाकों में दो जनों ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। गंशाहर थाना क्षेत्र व जेएनवीसी में ये मामले सामने आएं है। गंगाशहर थाना इलाके में भीनासर निवासी लक्ष्मण राम मेघवाल ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना पर हैड कानि सवाई सिंह मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर पीबीएम अस्पताल भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दुसरे मामले में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। उदासर में अम्बेडकर भवन के पीछे रहने वाले 36 वर्षीय पुखराज ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस के मुकेश व प्रेम मौके पर पहुंची और खादिम खिदमतगार व असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर ,राजकुमार खडग़ावत, सोएब, मो जुनैद, अब्दुल सत्तार, इमरान ने शव को उतारकर पीबीएम पहुंचाया।

इस दौरान एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। आत्महत्या के बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है। फिलहाल दोनों के आत्महत्या करने कारण स्पष्ट नहीं हो पाएं है। पुलिस कारणों का पता लगा रही है।


Share This News