





Thar पोस्ट न्यूज। बीती रात बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में कोडमदेसर पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए । दुर्घटना में बीकानेर निवासी मिहिर जैन और घनश्याम भादाणी की मौके पर ही मौत हो गई। बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी रमाकांत शर्मा और मनोज किराडू ने तत्काल अपनी गाड़ी से घायलों को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पैदल चल रहे आरती ,स्नेहा, महक व राजेश भी चपेट में आ गये। पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया। घायलों को पीबीएम अस्पताल भेजा गया,जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
