





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले में भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक ने कहा नीट, सीबीएसई, पीएससी, व्यापम और एनटीए जैसी संस्थाओं की लगातार विफलताओं तथा प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं ने देश की प्रतियोगी परीक्षा और भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूर्व मंत्री डॉ बी ड़ी कल्ला ने कहा कि पेपर लीक के कारण परीक्षाओं का रद्द होना, अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर किया जाना तथा भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार हो रही देरी से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इस दौरान शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, कांग्रेस नेता मंगलाराम गोदारा, वीरेन्द्र बेनीवाल, विधायक सुशीला डूडी, बिश्नाराम सियाग शिवलाल गोदारा आदि मौजूद रहे। दो पूर्व मंत्री व पूर्व शहर अध्यक्ष को बीकानेर से बाहर होना बताया गया।
इसके साथ ही आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर की एक अति आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय, सूरज टॉकीज रोड, रानी बाजार में रखी गई। बैठक तीन सत्र में आयोजित हुई।
जिले की प्रमुख समस्याओं, पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्षरत है और जनता की आवाज को प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।
बैठक के द्वितिय सत्र में हाल ही में कोटा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम ‘‘छात्रों की गूंज’’ की बड़ी स्क्रीन पर जन-प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से ‘‘छात्रों की गूंज’’ संवाद में रखे गए विचारों एवं संदेशों को आमजन तक पहुंचाने की रूपरेखा भी तैयार की गई।
बैठक के तीसरे सत्र में पीबीएम सुधारो जनआंदोलन, जिले की विभिन्न जनसमस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी रणनिति व कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा आमजन को आंदोलन से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाने पर सहमति व्यक्त की। बैठक के दौरान मासिक संगठनात्मक समीक्षा भी की गई, जिसमें पार्टी में सम्पादित गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
आज की बैठक मे उपस्थित नेताओं, पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने दोनो हाथ खडे़ं कर राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग का प्रस्ताव पारीत किया। साथ ही चिकित्सकीय लापरवाही से छः प्रसुताओं की किडनी खराब हुई जिनमें से 2 प्रसुताओं की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा।
पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर चल रहा “पीबीएम सुधारो आंदोलन” बारहवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंची अनूपगढ़ विधायक एवं जिला प्रभारी शिमला नायक ने कहा कि पीबीएम अस्पताल की मांगें नहीं मानी तो होगा बड़ा आन्दोलन। प्रशासन व चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। छः प्रसुताओं की किडनी खराब होने पर चिंता जाहिर की।
देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं को न्याय नहीं मिला, भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध नहीं किया गया और पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगी। इसी प्रकार पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं, मरीजों को हो रही परेशानियों और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर भी कांग्रेस का पीबीएम सुधारो जनआंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा।
शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने आरोप लगाया कि वर्षों तक कठिन परिश्रम और आर्थिक संसाधन खर्च करने के बाद भी युवाओं को परीक्षा रद्द होने, परिणामों में देरी और भर्ती प्रक्रियाओं के अधर में लटकने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला, अनूपगढ़ विधायक एवं जिला प्रभारी शिमला नायक, बीकानेर शहर प्रभारी मुस्ताक खान, नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, भूदान आयोग चैयरमेन लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनिवाल, लूणकरनसर प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, कॉमरेड हनुमान चौधरी, उरमूल डेयरी चैयरमेन नोपाराम जाखड़, भूमि विकास चैयरमेन रामनिवास गोदारा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी, राजीपीआरएस अध्यक्ष हरिराम बाना, शहर महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़, देहात महिला अध्यक्ष शान्ति बेनिवाल, पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, पीसीसी सदस्य डॉ. प्रीति मेघवाल, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष सत्तु खान पड़िहार, यूथ अध्यक्ष भंवर कूकणा, ब्लॉक अध्यक्ष आनन्दसिंह सोढ़ा, सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू, सुमित वल्लभ कोचर, हेमन्तसिंह यादव, शहर महामंत्री आनन्दकुमार जोशी ने भी अपने विचार रखे।
जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने कहा इस अवसर पर श्याम मूंधड़ा, विमल भाटी, अम्बाराम इणखिया, गिरधारी प्रजापत, लक्ष्मणराम खिलैरी, ओमप्रकाश मेघवाल, शहजाद भुट्टा, जाकिर नागौरी, केदारमल कठातला, पुरखाराम गेधर, शिवप्रकाश सारस्वत, खेमाराम मेघवाल, लक्ष्मण कडवासरा, पूनमचन्द भाम्भू, एड. संजय गोयल, जगदीश गोदारा, विक्रम स्वामी, रामनिवास गोदारा, विजयसिंह शेखावत, सीताराम डूडी, गणेश डूडी, रिड़मलराम, सलीना खान, निरमा मेघवाल, अशोक आचार्य, गोपीराम बिश्नोई, हाजिर खां, गोरधनराम डूडी, चेनाराम, ओमप्रकाश, हड़मानाराम मूण्ड, राजूराम, ओमप्रकाश, रेवन्तराम कूलड़िया, सोहनलाल महिया, शरीफ समेझा, मो. रमजान रंगरेज, प्रफुल्ल हटिला, श्रवणकुमार रामावत, रामनाथ आचार्य, नितिन वत्सस, ओमप्रकाश कडेला, नवीन मेव, भगवानसिंह, महबुब रंगरेज, ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार सेन, नरेन्द्रकुमार, भैराराम गोदारा, जगराम बाना, राजेश पूनियां, रितिक, प्रेमजोशी, कमल गोयल, ओम जनागल, भीखाराम मेघवाल, विकास घरट, डॉ. लक्ष्मणराम, आनन्दसिंह सोढ़ा, हरीराम बाना, फिरोज भाटी, भंवरलाल जाट, राजेश गोदारा, आनन्दकुमार सोनी, नासिर शहजाद तंवर, सफी खां, कन्हैयालाल जोशी, जितेन्द्र जोशी, मुकेश, ओमप्रकाश सेन, पन्नाराम नायक, मनोज नायक, हड़मानराम, आकाश लोहिया, भंवरसिंह, फरमान खां, गुलजार खां, गोपीराम गोदारा, सोनू मेघवाल, एजाज अहमद पठान, अतुल परिहार, कैलाश गहलोत, रवि गहलोत, अहमद अली भाटी, रितेश शर्मा, फुसाराम ज्याणी, गणेश जाट, ओमप्रकाश डूडी, मुरलीधर पन्नू, लुम्बाराम गोयल, राजकुमार हटीला, रामजस कस्वां, दिनेश नायक, एड. मनोज कुमार नायक, बलराम नायक, ओमप्रकाश कस्वां, मनोजकुमार मूण्ड, बाबू महाराज सिन्धू, शेरसिंह, राधाकिशन सुथार, विनय कुमार आचार्य, जाकीर हुसैन, धनाराम ज्याणी, अमरीकसिंह, गोपाल चांवरियां, कैलाश सैनी, रवि गहलोत, विजय कवि, हरिराम सियाग, हनुमानराम खिलैरी, सुरेन्द्र नाई, मोहनलाल, भीखाराम मेघवाल, नसीम मेव, नवीन जांगीड, यकीनुदीन डग्गा, राजूदरबारी, पूनमचन्द खीचड, पपूराम, सोहनलाल, मनोज नैण, पवनकुमार, अजयगोपाल पुरोहित, गिरिराज, शिवराज गोदारा, महावीर जाट, रामदेव मूण्ड, अभिषेक मेघवाल, केशराराम गोदारा, सूर्यप्रकाश, उमेश आचार्य, कॉमरेड सलीम भाटी, बाबूलाल धोलखेड़िया, भैरालाल किराडू, जितेन्द्रकुमार जोशी, बाबूलाल, सोहन चौधरी, राजेश, गणेशमल, अभिषेकसिंह शेखावत, अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।