SAVE 20260615 202003 पेयजल समस्या को लेकर वार्ड 1 व 21 के बाशिंदों ने सौंपा ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के वार्ड नंबर 1 एवं 21 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर आज स्थानीय नागरिकों ने हसन अली गौरी के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बीकानेर के समक्ष जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाई। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने एकत्रित होकर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं अधिशासी अभियंता, नगर खंड को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने बताया कि गजनेर रोड गली नंबर 1, शिव शक्ति गैस गोदाम के पीछे, फकीरों का मोहल्ला, बंजारों का मोहल्ला, राजपूत समाज, कुम्हार समाज, जाट समाज सहित आसपास के कई क्षेत्रों में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसी प्रकार चौधरी धर्म कांटा के पीछे, रेलवे क्रॉसिंग स्कूल के आसपास, विजय जनरल स्टोर क्षेत्र, ओम जी बिश्नोई के पास, हनुमान मंदिर, माता जी मंदिर सहित वार्ड नंबर 21 के अनेक हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित है।

वहीं वार्ड नंबर 1 में सब्जी मंडी के पीछे, शिव मंदिर, जामा मस्जिद क्षेत्र, जाखड़ा मार्केट, गणेश ई-मित्र एवं माजीसा मंदिर के आसपास भी पेयजल नहीं पहुंच रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पाइपलाइनों को सही तरीके से नहीं जोड़ा गया है, जिससे जगह-जगह पानी की किल्लत बनी हुई है। इससे पहले भी क्षेत्रवासियों द्वारा विभाग के नया शहर टंकी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था, जहां अधिकारियों ने 2-3 दिन में समस्या समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ज्ञापन के माध्यम से विभागीय अधिकारियों से मांग की गई कि जल्द से जल्द पाइपलाइन व्यवस्था को दुरुस्त कर नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

निकाय प्रकोष्ठ के शहर जिला अध्यक्ष हसन अली गोरी सोशल मीडिया प्रभारी सिकन्दर राठौड़, समाज सेवी मनोज कुमार, भंवर जी कुम्हार ,अकबर गौरी, बेबी बानो ,वार्ड नंबर 21 की सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया संख्या में वार्ड के महिला-पुरुष उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी समस्या के समाधान की मांग की।


Share This News