ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
SAVE 20260615 194455 पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में सीआर्म कम्पैटिबल इलेक्ट्रीइड्रॉनिक ऑपरेशन थिपटर टेबल शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। श्री चुन्नीलाल सोमानी राजकीय ट्रॉमा सेंटर, (एस. पी. मेडिकल कॉलेज एवं संब‌द्ध चिकित्सालय, बीकानेर ) में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ‌द्वारा अपने सी एस आर फंड से “फिफ्थ पिलर” के माध्यम से अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर टेबल और प्रीमियम एल ई डी लाईट का शुभारंभ किया गया । जिनकी कीमत लगभग 61.50 लाख रु है ।
ट्रॉमा सेंटर सभागार में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक एवं स्टेट हैड मनोज गुप्ता ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन सामाजिक सरोकारों के प्रति संकल्पित है । उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों में अत्याधुनिक उपकरण भेंट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेशन द्वारा पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को आपातकालीन एवं शल्य चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रीमियम एल ई डी ऑपरेशन थिएटर लाइट्‌स तथा सी आर्म कम्पैटिबल इलेक्ट्री-इड्रॉनिक ऑपरेशन थिपटर टेबल भेंट की गई है जिनकी लागत लगभग 61.50 लाख है ।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा ने स्वागत करते हुए कहा कि कॉरपोरेशन का यह सहयोग स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण और मानव जीवन की रक्षा के लिए सहायक सिद्ध होगा ।
ट्रॉमा सेंटर निदेशक डॉ बी एल खजोटिया ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कॉरपोरेशन का यह सहयोग बहुउपयोगी है । उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में अत्याधुनिक ट्रॉलियां बाबत भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने का आव्हान किया।

उन्नत सुविधाएँ बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्र के की गुणवता को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगी। ट्रॉमा सेंटर सी एम ओ डॉ एल के कपिल ने पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में रोगियों के हितार्थ अत्याधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी । कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम में कॉरपोरेशन के सीजीएम (एलपीजी) आशीष कुमार, महाप्रबंधक सुरेंद्रपाल सहित ट्रॉमा सेंटर स्टाफ एवं गणमान्य शामिल थे ।


Share This News