Thar पोस्ट। बीकानेर में जयपुर रोड पर श्रीडूंगरगढ़ के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सडक़ दुर्घटना में पांच जनों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाइवे पर सीजराल होटल के पास के पास हुआ है। एक कार व एक ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार सवार पांच जनो की मौत हो गई है वहीं एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। एकसाथ पांच मौतो से हडक़ंप सा मच गया है। मृतकों में तीन पुरूष, एक महिला व एक बालिका शामिल है। आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस व टोल एंबुलेंस लेकर सेवादार मौके पर पहुंचे और सभी शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।