ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20251231 100334 देर रात गोली चली, एक घायल, आपसी विवाद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के केड़ली गांव में देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाबूलाल जाट को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक केड़ली गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिससे बाबूलाल जाट के पेट में गोली लग गई।

गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


Share This News