IMG 20251231 100334 पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है। एक पत्नी ने अपने पति पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। जिसे घायलावस्था में पीबीएम अस्पताल लाया गया है। खबरों के मुताबिक रानीबाजार इंडस्ट्री एरिया में रहने वाले कासिम अली पर उसकी पत्नी से चाकू से वार कर दिया। जिससे उसके गले पर गंभीर घाव हुए है। लहुलूहान हालत में उसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों में किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने आपा खो दिया और रसोई में पड़े चाकू से वार कर दिया। हालांकि अभी तक किसी प्रकार का मामला तो दर्ज नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस द्वारा घायल के बयान के बाद ही पूरी घटना का पता चल पाएगा। यह चाकूबाजी की तीसरी वारदात है।


Share This News