Thar पोस्ट। राजस्थान में अब बारिश का दौर थम जाएगा और गर्मी के तेवर तीखे होंगे। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से आगामी दो से तीन दिनों तक केवल पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में आंधी, मेघगर्जन और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ने के संकेत हैं।