Thar पोस्ट। जयपुर में आज इंटरनेट सेवा बन्द है। राजधानी में 5 धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है। इसमें नंदपुरी में 1 मस्जिद, 2 मंदिर, और 1 मजार पर एक सत्संग भवन पर कार्रवाई चल रही है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर लोगों से शांति बनाए रखने की खास अपील की गई हैं। इस ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर जयपुर में कल रात 12 बजे तक इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी गई है। बल्क SMS और इंटरनेट मैसेजिंग पर रोक लगा दी गई है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सर्विस सस्पेंड की गई है। जरुरी सरकारी और इमरजेंसी सेवाओं को छूट दी गई है। शहर भर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है। जयपुर में आज हो रहे इस बुलडोजर एक्शन के बाद नंदपुरी अंडरपास के पास लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। नंदपुरी से जगतपुरा तक सीधा रूट शुरू होगा। चौड़ीकरण से 50 कॉलोनियों कनेक्टिविटी मिल जाएगी। मालवीय नगर के नंदपुरी अंडरपास के पास प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। पूरे इलाके की लाइट बंद करा दी गई है। हर घर की छतों पर पुलिस का कड़ा प्रहरा है।