ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20260316 215435 विधायक श्री जेठानंद व्यास और नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने लॉन्च किया गणगौर वीडियो एल्बम 'ईसरजी ले जासी' Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास और नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर रांका ने गणगौर के पारंपरिक लोकगीत पर आधारित वीडियो एल्बम ‘ईसरजी ले जासी’ का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गीत गणगौर की लोक परंपरा और राजस्थानी संस्कृति को समर्पित है, जिसमें ईसर-गणगौर की पूजा और उत्सव की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि गीत में राजस्थान को लोक संस्कृति से रूबरू होने का अवसर है।

श्री रांका ने कहा कि युवा कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति को सशक्त करने के महत्ती भूमिका निभाई जा रही है। यह अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि इन्हें प्रोत्साहित करना हमारा दायित्व है।

गीत को निवेदिता व्यास और अक्षिता जोशी ने अपने स्वर दिए हैं। अश्विनी बिस्सा द्वारा इसका फिल्मांकन धरणीधर और लक्ष्मीनाथ मंदिर सहित अन्य स्थानों पर किया गया है।
गीत के संगीतकार तुषार के. व्यास हैं, जबकि इसके बोल पारंपरिक लोक शैली पर आधारित हैं। इस दौरान श्री चम्पालाल गेदर, श्री गणेश बोथरा, श्री रामकुमार आचार्य आदि मौजूद रहे।


Share This News