ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20241023 101608 11 हजार दीपक की रोशनी से झिलमिलाएगा सूरसागर Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भारतीय नववर्ष चैत्र प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर बुधवार को वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा सूरसागर झील परिसर में प्रतिवर्ष की भांति सायंकाल ग्यारह हजार दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में मंगलवार को समिति के संस्थापक सदस्य और पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने सूरसागर परिसर का अवलोकन कर समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया। समिति द्वारा भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष सूरसागर परिसर में आयोजित होने वाले इस दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता के प्रसार का संदेश दिया जाता है।

सेवा समिति के अध्यक्ष मदन मोदी ने बताया कि दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी होंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।


Share This News